Honda Activa e 2025 : भारतीय बाजार में बढ़ते इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग और बिक्री को देख कर हर ऑटोमोबाइल कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक और गाड़ियां बनाने में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी को देखते हुए होंडा कंपनी ने भी अपने सबसे लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी की है। हल ही में कंपनी ने अपने Honda Activa e और QC1 नाम से दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किये है।
जिसमे से एक्टिवा-ई स्वैपेबल बैटरी और क्यूसी1 में फिक्स्ड बैटरी देखने को मिलती है। आज इस लेख में हम आपको Activa e से जुडी सम्पूर्ण जानकारी सरल हिंदी भाषा में बताने वाले है। यदि आप हौंडा एक्टिवा के दीवाने है और आने वाले समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तयारी कर रहे है। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िए। चलिए तो फिर जानते है इसके डिजाइन, परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत के बारे में।
Honda Activa e का मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन
दोस्तों होंडा एक्टिवा ई का डिजाइन भी बहुत ही मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। यह स्कूटर देखने में बहुत ही स्मार्ट और स्लीक है। जिस वजह से यह नया और ट्रेंडी लगता है। कंपनी ने इसमें एप्रन-माउंटेड एलईडी हेडलाइट और हैंडलबार काउल पर एलईडी डीआरएल ऑफर की है। जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको फ्लश-फिटिंग पिलियन फुटरेस्ट का डिज़ाइन मिलता है जो इसे और आरामदायक बनाता है।
Honda Activa e में मिलती है लंबी रेंज और बेहतरीन स्पीड
होंडा एक्टिवा एक ऐसा नाम है जो हर किसी के दिमाग में एक भरोसेमंद और प्रसिद्ध स्कूटर की इमेज बना देता है। इसी भरोसे को भरकर रखते हुए। होंडा कंपनी ने इस स्कूटर के डिजाइन के साथ-साथ इसके मजबूती पर भी काफी ध्यान दिया है। बात की जाये इसके परफॉर्मेंस की तो Honda Activa e में 1.5 kWh की दो स्वैपेबल बैटरी दी गई हैं। इसका मतलब यदि आपकी बैटरी कही पर ख़त्म हो जाये तो आप इसे आसानी से बदल सकते है। साथ ही इसे एक बार चार्ज करने पर यह 102 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।
होंडा कंपनीने किये दावे के मुताबिक इस एक्टिवा ई स्कूटर में आपको 80 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड ऑफर की गई है। जो आपको शहर के यातायात और अपने रोज के कार्यो को करने के लिए आराम से तेज़ चलने की सुविधा प्रदान करती है। इसके आलावा आपको इसमें तीन तरह के राइडिंग मोड्स देखने को मिलते है। जिमसे ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल है। जिसको आप अपने जरुरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है।
Honda Activa e के स्मार्ट और आधुनिक फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले आधुनिक फीचर्स और इसका डिजाइन इसको सबसे अलग और अनोखा बनाते है। Honda Activa e में 7 इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। जिसके मदद से आप बैटरी की स्थिति, स्पीड और राइडिंग मोड जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस स्कूटर में कीलेस इग्निशन और रिवर्स मोड भी है ऑफर किया गया है जो इसे और सुविधाजनक बनता है।
इस Activa e में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर्स भी मिलता है। जिसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते है साथ ही उसे कई फंक्शंस के लिए कंट्रोल कर सकते हैं। यह एक फॅमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
Honda Activa e की कीमत क्या है
बात की जाए इस स्कूटर के कीमत की, तो आपको बता दे यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.17 लाख रुपये के कीमत में खरीदी के लिए उपलब्ध है। यदि आप पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान हैं, तो यह स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह एक बहुत ही वैल्यू फॉर मनी स्कूटर है। क्योकि कंपनी ने इसमें स्टाइलिश डिजाइन, बेहतरीन रेंज और अच्छे फीचर्स ऑफर किए है जो इसके सबसे अलग बनाते है।