Mahindra BE 6 Vs Tata Curvv EV: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। खासकर भारतीय ग्राहक SUV सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कार खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में महिंद्रा और टाटा कंपनी ने अपनी दो सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUV कार को लांच किया है। जिनका नाम Mahindra BE 6 और Tata Curvv EV है।
यह दोनों ही कार अपने दमदार फीचर्स और आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय बाजार में खरीदी के लिए उपलब्ध है। यदि आप भी एक इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का सोच रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम इन दोनों गाड़ियों की तुलना करके यह जानने की कोशिश करने वाले है। कि कौन सी SUV आपके लिए सबसे सही विकल्प हो सकती है। इसलिए हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहे।
Mahindra BE 6 Vs Tata Curvv EV – डिजाइन और लुक
सबसे पहले बात करते है Mahindra BE 6 के डिजाइन और लुक की, महिंद्रा कंपनी ने इस कार का डिजाइन पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक और सबसे अलग बनाया है। कंपनी ने इसमें शार्प लाइंस और एयरोडायनेमिक शॉप दी है। जो इसे एक अलग पहचान देती है। इस कर का अगला हिस्सा इसको स्पोर्टी लुक प्रदान करता है। जिसमें स्किल एलइडी डीआरएल और बड़ा ग्रिल शामिल किया गया है। यह कार एक कूपे-स्टाइल डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। जो दिखने में काफी शानदार दिखाई देती है।
अब बात करते है, लोकप्रिय भारतीय वाहन निर्माता कंपनी Tata Curvv EV की, इसका डिजाइन भी मॉडर्न और इनोवेटिव तरीके से बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार में फ्लश डोर हैंडल्स, फुल-एलईडी लाइटिंग और एक शानदार कूपे-स्टाइल सिल्हूट दिया गया है। जो इस कार को स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक प्रदान करता है। इसका स्लोपिंग रूफलाइन इसे एक प्रीमियम लुक देता है। जो दिखने में शानदार लगता है।
Mahindra BE 6 Vs Tata Curvv EV – बैटरी और रेंज
Mahindra BE 6 में कंपनी ने 59 kWh की बैटरी ऑफर की है। जो ARAI के अनुसार 557 किमी की अधिकतम रेंज प्रदान करने की ताकत रखती है। आपको बता दे यह एक दमदार और पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक है। जिसमे ने 179 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है। यह कार 4 स्तरों के रीजनरेशन सिस्टम से लैस है। जिससे इसके बैटरी की कार्यक्षमता बढ़ जाती है।
Tata Curvv EV की बात करे तो, टाटा कंपनी ने इस कार में दो बैटरी ऑप्शन दिए है। जिसमे 45 kWh बैटरी पैक वेरिएंट 502-किलोमीटर की रेंज प्रदान करने के लिए सक्षम है। वही दूसरा 55 kWh बैटरी पैक 585-किलोमीटर की शानदार रेंज प्रदान कर सकता है। टाटा कंपनी ने इस कार में फ़ास्ट चार्जिंग सिस्टम ऑफर किया है। जिसके मदद से यूजर्स इसके 40 मिनट में 10-80% आसानी से चार्ज कर सकते है। यदि आप एक लम्बी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार खरीदना चाहते है तो Tata Curvv EV आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
Mahindra BE 6 Vs Tata Curvv EV – फीचर्स
Mahindra BE 6 का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक होने के साथ-साथ इसमें फीचर्स भी आधुनिक दिए गए है। जिसमे बाई-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, 12.3-इंच की दो स्क्रीन (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम), ओटीए अपडेट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा यह कार क्रूज कंट्रोल, मल्टी-ड्राइव मोड्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे शानदार फीचर्स भी प्रदान करती है।
वही बात करे Tata Curvv EV की तो, फीचर्स के मामले में टाटा कंपनी की गाड़िया कभी पीछे नहीं रह सकती है। टाटा मोटर्स ने इस इलेक्ट्रिक कार में भी काफी एडवांस फीचर्स ऑफर किये है। इसमें आपको 18-इंच के वील्स, 450mm वाटर वेडिंग कैपेसिटी, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और पावर टेलगेट विद जेस्चर कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर मिलते है
Mahindra BE 6 Vs Tata Curvv EV – सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
Mahindra BE 6 में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे मिलते है। यह एक सुरक्षित कार है जो काफी मजबूत और दमदार है।
वही Tata Curvv EV में लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरा ऑफर किया गया है। चलिए अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों के कीमत पर एक नजर डालते है।
Mahindra BE 6 Vs Tata Curvv EV – कीमत
Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी कर की कीमत भारतीय बाजार में ₹18.90 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और ₹26.90 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
वही Tata Curvv EV की भारतीय बाजार में कीमत ₹17.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और ₹21.99 लाख तक जाती है।