भारत में रहने वाले युवाओं के बिच सबसे ज्यादा फेमस मोटरसाइकल KTM जिसे देश का हर युवा चलने का शौक और सपना रखता है। हल ही में इस कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने 2025 KTM Adventure Range को लॉन्च किया है। लेकिन यह बाइक खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है। जो एडवेंचर टूरिंग बाइक के शौकिन है। कंपनी ने इस रेंज में तीन मॉडल शामिल किए है। जिसमे KTM 250 Adventure, KTM 390 Adventure, और KTM 390 Adventure X शामिल है। चलिए इसकी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार में जानते है।
2025 KTM 250 Adventure
KTM 250 Adventure एक एंट्री लेवल एडवेंचर बाइक है। जिसे कंपनी ने 2025 में लॉन्च किया है। यह बाइक नई केटीएम 390 एडवेंचर के समान प्लेटफार्म पर आधारित है। आपको बता दे दोस्तों, इसमें हल्का स्टील ट्रेलिस फ्रेम और अलग सबफ्रेम का उपयोग किया गया है। जिससे बाइक को मजबूती के साथ-साथ हल्का भी रखा गया है। कंपनी ने इस बाइक में 249cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन जोड़ा है। जो 9,250rpm पर 30.5bhp की पावर और 7,250rpm पर 25Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस बाइक 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। जो राइड के दौरान बेहतरीन शिफ्टिंगका अनुभव प्रदान करती है।
कंपनी ने KTM 250 Adventure बाइक में कई शानदार फीचर्स दिए है। जिसमे आपको 227mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, 825mm की लो सीट हाइट, और 5″ TFT डिस्प्ले ऑफर किया गया है। इसमें इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइड-बाय-वायर और ऑफ-रोड ABS जैसे नए फीचर्स भी जोड़े गए है। जो इसे हर प्रकार की राइडिंग के लिए सक्षम बनाते है। बात इसके कीमत की, तो KTM 250 Adventure की एक्स-शोरूम कीमत 2.60 लाख रुपये है। चलिए अब इसके अगले दो वेरिएंट की जानकरी प्राप्त करते है।
2025 KTM 390 Adventure
चलिए दोस्तों अब बात करते है KTM 390 Adventure बाइक की, दोस्तों इस बाइक में आपको नया ट्रेलिस फ्रेम और बड़ी विंडस्क्रीन देखने को मिलता है। जो इसे आकर्षक और नया बनता है। कंपनी ने इस बाइक में एडजस्टेबल USD फोर्क्स, मोनोशॉक और 21 इंच के सामने और 17 इंच के पीछे के पहिये दिए है। जो मुश्किल से मुश्किल रास्तो पर भी बेहतरीन स्टेबिलिटी प्रदान करती है।
KTM 390 Adventure में 399cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। जो 45.3bhp की पावर और 39Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह बाइक छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। जिसके कारन यह ‘ स्ट्रीट, रेन, और ऑफ-रोड’ हर राइडिंग मोड़ के अनुसार शानदार परफॉर्मेंस देती है। इस बाइक की कीमत 3,67,699 रुपये बताई जा रही है।
2025 KTM 390 X Adventure Short Info :
नई KTM 390 X Adventure इस रेंज की सबसे विशेष और एडवांस मोटरसाइकल जो खासतौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार की गई है जो कठिनाइयाँ वाले रस्ते पर राइडिंग करने का शौक रखते है। इस बाइक में 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर कास्ट व्हील्स दिया है। जो ट्यूबलेस टायर के साथ आती है। कंपनी ने इस बाइक में 200mm के फ्रंट सस्पेंशन और 205mm के रियर सस्पेंशन ट्रैवल ऑफर किये है।
इस बाइक में आपको वही KTM 390 Adventure में मिलने वाला 399cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। इसके आलावा, इसमें मिलने वाले बाकि फीचर्स भी KTM 390 के सामान ही देखने को मिलते है। जैसे डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और सुपरमोटो मोड।