MG Motor की गाड़ियों के डिजाइन सबसे अलग और प्रीमियम होते है। भारतीय बाजार में इस कंपनी के गाड़ियों ने अपने लग्जरियस लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस से अच्छी खासी पहचान हासिल की है। इस कंपनी की सबसे लोकप्रिय SUV में से MG Astor को कंपनी ने नए और एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। आपको बता दे, अब यह कार पहले से भी ज्यादा सेफ्टी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
कंपनी ने इसमें 49 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए हैं। जिसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी और AI असिस्टेंट जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल है। आज इस लेख में हम आपको 2025 MG Astor के नए फीचर्स और इस कार से जुड़ी संपूर्ण जानकारी और अपडेट देने वाले हैं। इसलिए हमारे साथ अंत तक जरूर बन रहे।
2025 MG Astor के शाइन और सिलेक्ट वेरिएंट में क्या है खास
आपको बता दे दोस्तों, एमजी कंपनी ने 2025 MG Astor कार के शाइन और सिलेक्ट वेरिएंट में नए अपडेट किये है। जिसमे से शाइन अब पैनोरमिक सनरूफ ऑफर किया गया है। जो इस प्राइस रेंज में यह पहली SUV है जिसमे ये फीचर्स दिया गया है। कंपनी ने इस वेरिएंट में क्रिस्टल क्लियर म्यूजिक के लिए 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया है। जो म्यूजिक लवर के लिए सबसे बढ़िया बात है।
इस वेरिएंट के कीमत की बात करे तो यह शुरआती कीमत 12.5 लाख से कम बताई जा रही है। जो इस फीचर पैक SUV को बेस्ट चॉइस बनाती है। आपको बता दे. कंपनी ने इसके सिलेक्ट वेरिएंट में भी नए फीचर्स जोड़े हो जिसमे 6 एअरबॅग्ज और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री शामिल है।
2025 MG Astor में हुए कुछ बदलाव
MG Motor ने इस कार में काफी नए और एडवांस फीचर्स ऑफर किये है। जिसमे ज्यादा कम्फर्टेबल राइड के लिए फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM जो नाईट ड्राइविंग को आसान बनता है। 2025 MG Astor में अब वायरलेस फोन चार्जिंग, 10.1-इंच का नया इंफोटेनमेंट सिस्टम जो Smart 2.0 UI के साथ आता है, जिसमें लाइव वेदर अपडेट्स, न्यूज़, कॅल्क्युलेटर और जिओ वॉइस रेकग्निशन सिस्टम देखने को मिलता है। इस कार में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट भी दिया गया है। जो इसके आधुनिक और प्रीमियम बनता है।
2025 MG Astor के सेफ्टी फीचर्स में क्या है?
जानकारी के मुताबिक 2025 MG Astor सेफ्टी के मामले में टॉप पर देखने को मिल रही है। आपको बता दे. कंपनी ने इस कार में अब Level-2 ADAS सिस्टम ऑफर किया है। जिसमे 14 स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स जैसे की, क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमॅटिक ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन के साथ कई सारे फीचर्स शामिल है। इस कार में 360° अराउंड-व्यू कैमरा फीचर देखने को मिलता है। जो आपकी पार्किंग और ड्राइविंग दोनों को आसान बनाता है। इसमें हिल असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, साथ ही हीटेड ORVMs फीचर मिलता है। जिसके मदद से आप राइडिंग के दौरान ठंड के मौसम में भी परफेक्ट व्यू प्राप्त कर सकते है।
2025 MG Astor इंजन और परफॉर्मेंस
MG Motor ने इसके इंजन में कोइ नए बदलाव नहीं किये है। यह कार दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। जिसमे 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल है जो 110PS पावर और 144Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा 1.3L टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 140PS पावर और 220Nm टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। जिमसे गियरबॉक्स ऑप्शन्स – 6-स्पीड मैन्युअल, 6-स्पीड ऑटोमॅटिक और CVT ट्रांसमिशन दिया गया है।